*गजल*
★
अब सुलगते हुये मंजर को बस जन्नत कर ले।
ठीक हो जाऊं जो तु फिर कहीं मन्नत कर ले।
★
जख्म लगते हैं मिरे दिल पर कम नही मालूम,
यार कुछ धार लगा पैना अब खंजर कर ले।
★
हम तो अपना दिल जलाते है इश्क की लौ में,
तुझको कुछ हो न सके दिल की हिफाजत कर ले।
★
शिकायत है नही कि मुझको तन्हा छोड गयी,
पर यार तु अब फिर किसी से मोहब्बत कर ले।
★
मुझसे सुनी जायेगी न देख तेरी ये खबर,
पहले मेरे मरने की तु सब यार इबादत कर ले।
★
'अश्क' चले जायेंगे तो लौटना नामुमकिन है,
यार बची हो कोई तो और शिकायत कर ले।
----★★★---
-- अनुज कुमार गौतम 'अश्क'
सतना मध्यप्रदेश
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें